प्रबंधक को तमंचा लेकर दौड़या, पीड़ित ने दी थाने में तहरीर
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। महाविद्यालय की भूमि पर कब्जे का प्रयास, दबंग के डर से घर में कैद हुआ प्रबंधक का परिवार। थरवई थाना क्षेत्र में स्थित राजनारायण पांडे पीजी कॉलेज की भूमि पर सीमांकन के बाद भी दबंग उस पर कब्जे की नीयत से दीवार तोड़कर दाखिल हो गए और विरोध करने पर प्रबंधक को अवैध असलहा (तमंचा) लेकर दौड़ा लिया। घटना के बाद से प्रबंधक का परिवार घर में कैद हो गया है। इस मामले में नाम जद तहरीर थाने में दी गई है, पुलिस मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के बेरूई गारापुर में राज नारायण पीजी कॉलेज का संचालन देवेंद्र पांडे किया करते हैं कॉलेज परिसर का एक बड़ा हिस्सा मैदान के रूप में खाली है जिसका सीमांकन कराया जा चुका है उसके बाद भी भू माफिया और दबंग इंद्रपाल पुत्र राजाराम, नागेंद्र, धर्मेंद्र कुमार व डॉक्टर इंद्रपाल खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं और विद्यालय का संचालन करना भी मुश्किल कर रखा है। इसके पूर्व भी इन्हीं दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आज पुनहः सभी एक राय होकर कॉलेज की दीवार को गिराकर कब्जा करने की कोशिश की जब प्रबंधक ने रोकने का प्रयास किया तो तमंचा लेकर उन्हें हत्या की नीयत से दबंगों ने दौडा लिया। वह किसी तरह कॉलेज में छिपकर जान बचाई हो हल्ला सुनकर जब गांव के लोग आए तो सभी धमकी देकर चले गए।
प्रबंधक देवेंद्र पांडे का आरोप है की जमीन कॉलेज की संपत्ति है और उसका सीमांकन भी कराया जा चुका है 9 दिसंबर 23 को ही इन्ही दबंग के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी जब यह जमीन पर कब्जा करने आए थे, उनका कहना था कि आज की घटना से पूरा परिवार दहसत में आ गया है और न्याय मिलने तक वह घर से बाहर नहीं आएगा क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी हत्या हो सकती है।










