त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। 40वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन की हुई शुरुआत। संगम नगरी प्रयागराज में आज इंदिरा जयंती के अवसर पर प्रयागराज के ऐतिहासिक आनंद भवन से 40वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन की शुरुआत की गई।

इस दौरान मंडल आयुक्त सौम्या अग्रवाल तथा जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया गया।

लगभग 42 किलोमीटर की आयोजित इस मैराथन दौड़ में 500 से ज्यादा भावकों ने हिस्सा लिया है जिसमें महिला तथा पुरुष वर्ग के खिलाड़ी शामिल है और पहली बार इसमें 18 वर्ष के लोगों को भी शामिल किया गया है महिला तथा पुरुष वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ₹200000 की धनराशि का पुरस्कार दिया जाएगा तथा प्रयागराज के ऐतिहासिक आनंद भवन से शुरू होकर यह मैराथन दौड़ प्रयागराज के विभिन्न रास्ते से होकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दौड़ का समापन होगा।


वही बच्चे स्केटिंग करते हुए धावकों का मनोबल बढ़ाते देखें और पुलिस बैंड पर राष्ट्रीय गीत बजते रहे वही धावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।










