दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 80 हजार, मुकदमा दर्ज।

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 80 हजार, मुकदमा दर्ज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

गाजियाबाद। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 80 हजार, मुकदमा दर्ज। गाजियाबाद जिले की रहने वाली एक शिक्षिका को उसके पति को नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रुद्र प्रताप शाही पुत्र ओमप्रकाश शाही निवासी उज्जरपार थाना गगहा गोरखपुरने 80 हजार का चूना लगा दिया। महिला की तहरीर पर एडिशनल डीसीपी अपराध के आदेश पर मधुबन बापूधाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जिले के मधुबन बापूधाम गोविंदपुरम निवासिनी एक शिक्षिका को फेसबुक के जरिए एक युवक से बातचीत के दौरान उसने इस बात की गारंटी दी कि वह दुबई में रहकर बड़ा कारोबार करता है इस पर शिक्षिका ने अपने पति को नौकरी दिलाने की बात की तो उसने 80000 की मांग की। शिक्षिका उसके झांसे में आ गई और चार बार में उसने 80 हजार रुपए उसे दे दिया। खाते में पैसा मिलते ही युवक ने उसकी फेसबुक आईडी और अन्य को ब्लॉक कर दिया जिस पर महिला ने युवक के खिलाफ बापूधाम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस ने महिला की तहरीर पर गोरखपुर के रुद्रप्रताप शाही गांव उज्जरपार ,थाना गगहा, तहसील गोला गोरखपुर के निवासी रुद्र प्रताप शाही पुत्र ओम प्रकाश शाही के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai