मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 92 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 92 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 92 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 27.06.2026 को जनता इण्टर कालेज रूदापुर सहसों में विकास खण्ड फूलपुर के 15 जोड़ों, बहरिया के 31 जोड़ों, बहादुरपुर के 24 जोड़ों, एवं सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 नवदम्पत्तियों को उपहार सामग्री प्रदान करते हुए विवाह कार्यक्रम का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ है, जिसमें उपस्थित श्रीमती गीता सिंह ब्लाक प्रमुख सहसों व अन्य अतिथियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

इसके अतिरिक्त वैवाहिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज एवं सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव सिंह द्वारा किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai