त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। अग्रवाल समाज प्रयागराज (पंजीकृत) के तत्वावधान में एवं अग्रवाल युवा मंडल प्रयागराज के संयुक्त प्रयास से 7 जुलाई 2025 को इलाहाबाद इंटर कॉलेज, जीरो रोड में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष रंजन अग्रवाल, अध्यक्ष – अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद् ने कहा कि “पौधारोपण एक पुनीत कार्य है और युवाओं को इसमें निरंतर भागीदारी करनी चाहिए। जल संरक्षण और हरियाली के प्रति सजग होना समय की मांग है।”
अग्रवाल समाज प्रयागराज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने वृक्षारोपण को आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का माध्यम बताया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस अभियान को समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया एवं महामंत्री अभिषेक मित्तल ने युवाओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
स्वागत उद्बोधन इलाहाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनंत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाते हैं और शिक्षा संस्थानों की भूमिका को सार्थक दिशा देते हैं। उन्होंने समाज के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष गोयल ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए बताया कि “यह अभियान हर वर्ष और भी व्यापक रूप से चलाया जाएगा।”
कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक जैन और सह-संयोजक सौरभ अग्रवाल (मुट्ठीगंज), अम्बरीष अग्रवाल और पुष्कर अग्रवाल ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज की सकारात्मक छवि गढ़ते हैं और युवाओं में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जाग्रत करते हैं।”
अग्रवाल समाज प्रयागराज से विपुल मित्तल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, अनूप अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, बिल्लू भैया, आशीष अग्रवाल अग्रवाल युवा मंडल से उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य गौरव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद् से सुनील अग्रवाल, नरेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, समाज के सदस्यों, युवा मंडल, छात्रों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज की चेतना को दिशा देते हैं और हम सभी को मिलकर हरियाली बढ़ाने के इस अभियान में निरंतर योगदान देना चाहिए।
“एक पौधा लगाएं – एक जीवन बचाएं।”










