आगामी श्रावणी मेला की भीड़ भाड़ को देखते हुए RPF डीडीयू द्वारा डीडीयू स्टेशन पर यात्रियों को जागरुक किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। आगामी श्रावणी मेला की भीड़ भाड़  को देखते हुए आज आरपीएफ डीडीयू द्वारा डीडीयू स्टेशन पर यात्रियों को जागरुक किया गया।

जिसमे नशाखुरानी से बचाव,अपने सामान की सुरक्षा बाबत जागरूक किया गया साथ ही डॉग स्क्वॉड के माध्यम से बैजनाथ धाम की तरफ जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया में भीड़भाड़ वाले स्थानों को चेक कर  अभियान चलाया गया।

इस अभियान में उप निरीक्षक  सरिता गुर्जर, अश्विनी कुमार, प्रधान आरक्षी श्याम सुंदर यादव आरक्षी दीपक कुमार सिंह, एसके त्रिपाठी, डीके यादव व अन्य शामिल रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai