रेवसा दलित बस्ती में भाकपा माले का धरना जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसडीएम ने मुख्यमंत्री तक मांगें पहुंचाने का दिया आश्वासन, आंदोलनकारी अड़े

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  मुगलसराय में भारत माला परियोजना के तहत रेवसा की दलित बस्ती में रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले भाकपा(माले) के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन समाप्त करने का प्रयास किया।

भाकपा(माले) जिला कमेटी सदस्य कामरेड रामदुलार बिंद ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं। उन्होंने बताया कि रेवसा के नागरिकों की यह लड़ाई जीवन को आगे बढ़ाने की लड़ाई है।

रेवसा बस्ती बचाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि यह आंदोलन भगत सिंह और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चल रहा है।

धरने में एड. अमित यादव, अविनाश लखन, शोभनाथ, योगेंद्र प्रसाद, रुपनाथ, सुरेंद्र प्रसाद, उपेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। मीना देवी, रुक्मणि देवी और उषा देवी भी धरने में शामिल हुईं।

एसडीएम ने आंदोलनकारियों से मिलकर उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai