मंडल रेल प्रबंधक ने बगहा बिशनपुर स्टेशन और बरवाडीह रनिंग रूम का लिया जायजा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीडीयू-गढ़वा रोड रेल खंड का निरीक्षण

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंगलवार को डीडीयू-सोन नगर-गढ़वा रोड रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण यान से रेल खंड में स्टेशन, रेलवे ट्रैक और पुल-पुलियों का जायजा लिया।

बगहा बिशुनपुर स्टेशन पर मीना ने गहन निरीक्षण किया। यहां यात्री सुविधाओं, स्टेशन भवन और सोलर पावर सिस्टम का मुआयना किया। उन्होंने ट्रैक मेंटेनेंस और मेजरमेंट कार्यों की जांच की। स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों से सुविधाओं और कार्य प्रणाली पर चर्चा की।

इसके बाद वे धनबाद मंडल के बरवाडीह रनिंग रूम पहुंचे। यहां डीडीयू मंडल के लोको पायलट और गार्ड ठहरते हैं। मीना ने रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेस में स्टाफ के साथ दोपहर का भोजन किया और उनसे सुविधाओं पर फीडबैक लिया।

अंत में उन्होंने बरवाडीह स्टेशन पर क्रू लॉबी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai