मुगलसराय जंक्शन पर ऑटो स्टैंड में हुआ विवाद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे ने पार्सल गेट के पास का स्टैंड खाली कराया, चालकों ने वैकल्पिक जगह की मांग की

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय जंक्शन पर ऑटो स्टैंड को लेकर नया विवाद सामने आया है। रेलवे प्रशासन ने पार्सल गेट के पास स्थित ऑटो स्टैंड को अवैध घोषित कर खाली कराने की कार्रवाई शुरू की है।

यह ऑटो स्टैंड 1 जनवरी 1997 से चल रहा था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने लिखित दस्तावेज के माध्यम से इसे पार्सल गेट की तरफ स्थानांतरित किया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर और सीएसजी अधिकारी पूरे फोर्स के साथ स्टैंड खाली कराने पहुंचे।

ऑटो चालक प्रतिदिन 50 से 70 रुपये की वसूली का भुगतान कर रहे हैं। 10 नवंबर 2023 से ठेकेदार प्रति ट्रिप 10 रुपये वसूल रहा है। चालकों ने वरिष्ठ मंडल अधिकारी से शिकायत की थी। अधिकारियों ने टेंडर निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने आदेश जारी किया है कि ऑटो चालक केवल अस्थाई स्टैंड पर ही गाड़ियां खड़ी करें। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने स्पष्ट किया कि नियत स्थान के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

स्टैंड क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है।  ऑटो और  वाहनों को केवल उनके निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ा करने की अनुमति होगी। ऑटो चालकों की मुख्य मांग है कि उन्हें वैकल्पिक जगह दी जाए, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित न हो।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai