बंदरगाह विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुगलसराय के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी तक पहुंचेगी बात

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय वाराणसी के राल्हूपुर में बंदरगाह विस्तार और लॉजिस्टिक पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला सामने आया है। मुगलसराय तहसील के ताहिरपुर, मिल्कीपुर, रसूलागंज और छोटा मिर्जापुर के निवासियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात की।

प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन देकर अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने की गुहार लगाई। इस क्षेत्र में 70 प्रतिशत आबादी माझी समाज की है। ये लोग पीढ़ियों से गंगा में मछली पकड़कर और नाव चलाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं।

20 मई को मुगलसराय एसडीएम तीन बुलडोजर और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण प्रशासन को वापस लौटना पड़ा। 3 जुलाई को एसडीएम अनुपम मिश्रा ने दोबारा गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए ग्रामीणों की सहमति आवश्यक नहीं है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि वे अपनी जमीन नहीं देंगे।

ईशान मिल्की ने कहा कि बंदरगाह और फ्रंट विलेज परियोजना के नाम पर गरीब जनता को विस्थापित किया जा रहा है। ज्ञापन पर ईशान मिल्की, विनय मौर्य, वीरेंद्र कुमार साहनी समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता सतनाम सिंह और नगर अध्यक्ष पप्पू खान भी उपस्थित थे।

अजय राय ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले को राहुल गांधी के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सदन में भी उठाया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai