ट्रांसजेंडर समुदाय ने शिक्षा, महिला उत्पीड़न और दलित समस्याओं पर की चर्चा
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ राजभवन में मुगलसराय के निवासियों ने मुलाकात की। ट्रांसजेंडर समुदाय की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा चौधरी ने जनपद चंदौली और वाराणसी की समस्याएं रखीं।
उन्होंने शिक्षा, महिला उत्पीड़न और दलित-वंचित समाज की स्थिति पर चर्चा की। दिव्यानंद भारती ने मुगलसराय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को राज्यपाल के समक्ष रखा।
राज्यपाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को पुष्प भेंट किया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
बैठक में अनील कुमार छात्रसंघ, गोलू, चांदनी किन्नर और हर्षी किन्नर भी मौजूद रहे।










