पड़ाव में किन्नर के साथ हुआ हमला और लूट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 लोगों ने रिंकी किन्नर को पीटा और डायमंड ज्वैलरी लूटी, 50 किन्नरों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

धर्मेंद्र प्रजापति की रिमोट

चंदौली। मुगलसराय के पड़ाव क्षेत्र में किन्नर समुदाय के सदस्यों पर हमले और लूट की घटना सामने आई है। रिंकी किन्नर और उनके साथी पर करीब 20 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। हमलावरों में कुछ स्थानीय किन्नर और युवक शामिल थे।

हमले में रिंकी किन्नर घायल हो गईं। उनके साथी शिवम की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। हमलावरों ने रिंकी से डायमंड की ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने चारों तरफ से घेरकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना के विरोध में गुरुवार को लगभग 50 किन्नर मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नर समुदाय का आरोप है कि कुछ मनबढ़ किन्नर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। वे स्थानीय युवकों के साथ मिलकर छिनैती और मारपीट करते हैं। किन्नर समुदाय ने पुलिस से सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai