कावड़ यात्रा, डीडीयू रेल मंडल में सुरक्षा बढ़ी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर पैदल चलेंगे कांवरिए, आरपीएफ ने की विशेष व्यवस्था

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पवित्र सावन माह की शुरुआत से पहले ही बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना होना शुरू हो गया है। डीडीयू जंक्शन बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। कांवरिए डीडीयू जंक्शन से सुल्तानगंज जाएंगे। वहां से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बैजनाथ धाम पहुंचेंगे।

रेल प्रशासन ने कांवरियों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीडीयू रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आरपीएफ के जवान लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं।

पूर्वांचल सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवरिए डीडीयू जंक्शन होकर बैजनाथ धाम जाते हैं। ट्रेनों में पहले से ही भीड़ को देखते हुए आरपीएफ कांवड़ियों को सुव्यवस्थित तरीके से भेजने में जुटी है।

डीडीयू रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट ने यात्रियों और कांवड़ियों से एक-दूसरे का सहयोग कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। कांवड़ियों और यात्रियों की मदद के लिए आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। कांवड़िए अपनी मनोकामना लेकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए बैजनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai