मुगलसराय में एसडीएम ने गड्ढों की मरम्मत के दिए निर्देश, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। सावन माह की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का पालन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने सड़कों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने सड़कों पर मौजूद गड्ढों को भरवाने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवरियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सड़कों को समतल करने का आदेश देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, मुगलसराय थाना प्रभारी गगनराज सिंह और यातायात प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्रवाई काशी विश्वनाथ के भक्तों को सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।










