संगम की रेती पर अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण आज से हुआ शुरू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग द्वारा एक महीने तक चलने वाला अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य आज पूरे वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू हो गया। यह आयोजन 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा पूरे सावन चलने वाले अन्नंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ भक्तिमय भजन संध्या एवं महाशिव पुराण कथा भी आयोजित की जा रही है। संगम किनारे शिव लिंग पूजा के साथ ही शुरू हुआ। जिसमें करोड़ शिवलिंग बनाए जाएंगे और जन कल्याण की कामना की जाएगी।

दरअसल इस पार्थिव शिवलिंग के निर्माण के माध्यम से लोगों को शिवभक्ति से जोड़ने का एक माध्यम बनेगा, इस पार्थिव शिवलिंग निर्माण के माध्यम से भगवान शिव से विश्व जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष/सयोजक श्याम सूरत पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन हर साल सावन मास में शुरू होता है और एक महीने तक पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए भक्तों को आव्हान किया जाता है जिससे मानव कल्याण के साथ-साथ देश के लिए जनकल्याणकरी हो।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai