एसपी राजेश कुमार ने परेड का टोली बार किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेस में भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई को चेक कर दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का टोली बार निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई। एसपी द्वारा क्वाटर गार्द पर गार्द की सलामी ली गई।

गार्द व गार्द रुम का निरीक्षण कर साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड के उपरान्त जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों के आरटीसी बैरकों तथा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, डायल 112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, पुलिस बैरिकों, निर्माणाधीन पुलिस आवास आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई हेतु एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेस में भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई को चेक कर आवश्यक निर्देश दिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai