मुगलसराय में रेलवे ट्रैक के पास मिला बच्चे का शव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एडवोकेट के 12 वर्षीय बेटे की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह एक बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 12 चंधासी निवासी एडवोकेट दुर्गेश सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। परिजन बेटे की मौत से बेहद दुखी हैं।

मुगलसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai