रेल सुरक्षा बल के टास्क टीम द्वारा पकड़ा गया एक मोबाइल चोर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दिनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर यात्री एवं यात्री समानों की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल/पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा ,रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत नेतृत्व में गठित टास्क टीम ने दिनांक 14/07/2025 को रात में समय करीब 04:15 बजे एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल के साथ रेलवे यार्ड में पकड़ा।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम समीर कुमार गोंड,पुत्र आर्यन प्रसाद, निवासी सैदपुर चकिया, थाना इलिया, जिला चंदौली(उप्र) बताया। जिसके कब्जे से चोरी का एक इन्फिनिक्स कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि यह मोबाइल ट्रेन से चोरी कर भाग रहा था।

पकड़े गए व्यक्ति को मौके की करवाई करते हुए अग्रिम करवाई हेतु राजकीय रेल थाना/डीडीयू को सुपुर्द किया गया।जहां राजकीय रेल थाना डीडीयू द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध विधिक करवाई किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai