धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ डीडीयू के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अश्वनी कुमार साथ आ0/बजरंग बहादुर सिंह, आ0/अजय कुमार पाल सभी रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयु एवं उ0नि0/अमरजीत दास टास्क टीम डीडीयू पोस्ट संयुक्त रूप से प्लेटफार्म सं0-05,06 पर गस्त कर रहे थे तभी समय करीब 07.05 बजे देखे कि एक व्यक्ति पीठ पर काले रंग के पिटठू के साथ प्लेटफार्म सं0-06 पर रैम्प से पश्चिम की तरफ आ रहा है हमलोग को दुर से अपनी ओर आता देख वह सकपका गया और तेज कदमो से आगे कि तरफ बढने लगा संदेह होने पर उसे रूकने के लिए ललकारा गया तो वह अपने पीठ पर लटकाए काले रंग कें पिटठु बैग को फेककर यात्रियो की भीड़ का फायदा उठाते हुए प्लेटफार्म की तरफ भाग गया। कुछ दरी तक टीम के द्वारा पीछा किया गया, लेकिन प्लेटफार्म पर यात्रियो की भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
बाद मौके पर ही उक्त बैग को खोलकर चेक करने पर उसमे एक नीले रंग का जीन्स पैन्ट, एक चेकदार शर्ट, 500 रूपये के 52 नोट कुल 26,000/रूपये तथा काले रंग के टेप में बधे हुए तीन अदद बंडल बरामद हुए। मौके पर ही टेप लगे हुए बंडल को खोल कर देखने पर पहले बंडल में पुराने इस्तेमाली छह अदद एंड्रायड स्क्रीन टच मोबाइल फोन बिना सिम लगे हुए जिसका विवरण निम्न प्रकार है-01.वीवो कम्पनी का सफेद रंग 02-वीवो कम्पनी का काला रंग 03. IQOO कम्पनी का काला रंग 04. वीवो कम्पनी का काला रंग 05. सैमसंग कम्पनी का व्हाइट रंग जिसका IMEI No. 350386302305957ध/01 एवं 06. सैमसंग कम्पनी का काला रंग का मोबाइल पाया गया। दुसरे बंडल में भी पुराने इस्तेमाली छह अदद एंड्रायड स्क्रीन टच मोबाइल फोन बिना सिम लगे हुए जिसका विवरण निम्न प्रकार है-
01-ओप्पो कम्प्नी का लाईट हरे रंग का मोबाइल 02-टेक्नो पोवा कम्पनी का आसमानी रंग का, 03-रियलमी कम्पनी का नीले रंग का, 04-मोटरोला कम्पनी का आसमानी रंग का आईएम आई नं-350117892176502/350117892176494 05-विवो कम्पनी का सुनहरे रंग का, 06-रियलमी कम्पनी का नीले रंग का मोबाइल पाया गया। तीसरे बण्डल में भी पुराने इस्तेमाली 05 अदद एन्ड्राइड स्क्रीन टच मोबाइल फोन बिना सीम लगे हुवे जिसका विवरण इस प्रकार है -01-रेडमी कम्पनी का हल्के नीले रंग का, 02-रेडमी कम्पनी का हल्के हरे रंग का,03-विवो कम्पनी का हल्के हरे रंग का,04-ओप्पो कम्पनी का काले रंग का, तथा 05-विवो कम्पनी का काले रंग का मोबाइल मिला कुल 17 अदद मोबाइल मिले।
उपरोक्त मामला परिस्थितियों को देखते हुए आपराधिक मामला लग रहा है क्योंकि आरोपी हम बल सदस्यों के बोलनेे पर वह अपने बैग का फेक कर आनन फानन में भागा है साथ ही बरामद मोबाइलों में किसी में भी सीम नही लगा हे तथा सभी फोर्मेट किये हुवे मोबाइल है। बाद मौक पर ही बरामद 26 हजार नगद तथा 17 अदद मोबाइल को उसी बैग में वापस रखकर जप्ती सूची बनाकर समय 07.45 बजे जप्त किया गया तथा अग्रिम करवाई हेतु जीआरपी थाना डीडीयू को एक लिखित तहरीर तथा जप्ती सूची के साथ देकर पावती कराया गया।










