मुगलसराय में अज्ञात वाहन ने ली एक की जान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बारिश में पैदल जा रहे 42 वर्षीय पप्पू साहू को रौंदा, परिजनों ने थाने में दी शिकायत

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय के दुल्हीपुर-सतपोखरी में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डी बाबा मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंद दिया। मृतक की पहचान पप्पू साहू उर्फ राज कुमार साहू (42) के रूप में हुई है, जो सोहन लाल साहू के पुत्र थे।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का कहना है कि शव की स्थिति से स्पष्ट है कि यह एक वाहन दुर्घटना का मामला है। उन्होंने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मुगलसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai