बिहार के रोहतास का युवक गिरफ्तार, माल की कीमत ढाई लाख रुपये
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। मुगलसराय में पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मानसरोवर पोखरे के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी की पहचान बिहार के रोहतास जिले के डेहरी आनसोन का रवि कुमार कहार (24) के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी से दो झोले बरामद किए। काले रंग के पीठ बैग में दो बंडल में 4 किलो गांजा था। दूसरे झोले में एक बंडल में 6 किलो गांजा मिला। बरामद माल की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार, मनोज कुमार तिवारी और कांस्टेबल भूपेश कुमार यादव शामिल थे। अजय कुमार रेलवे कालोनी चौकी के प्रभारी हैं। मनोज कुमार तिवारी कस्बा चौकी के प्रभारी हैं।










