आमजन को विद्यालयों के पेयरिंग के संबंध में सकारात्मक पहलुओं के विषय में जानकारी दी जाय… बीएसए
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन की अध्यक्षता में शिक्षा गुणवत्ता,निपुण लक्ष्य,नामांकन वृद्धि एवं विद्यालय निरीक्षण पर आधारित बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में एआर पी उन्मुखीकरण के अंतर्गत उनकी भूमिका, उत्तरदायित्व व फील्ड कार्यों की रूपरेखा स्पष्ट की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि संघर्षशील विद्यालयों व बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाय। शिक्षक व अभिभावकों में व्यवहार परिवर्तन, संवाद व पी.टी.एम के माध्यम से लाया जाय। कक्षा अवलोकन व स्पॉट असेसमेंट नियमित व निर्भय वातावरण में हो। शिक्षकों को सामाजिक सम्मान मिले, एआरपी सम्मानजनक संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में समयबद्धता, गुणवत्ता, सहभागिता और सहानुभूतिपूर्ण नेतृत्व के माध्यम से ही निपुण लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि आमजन को विद्यालयों के पेयरिंग के संबंध में सकारात्मक पहलुओं के विषय में जानकारी दी जाय। गुणवत्ता के साथ ही निपुणता प्राप्त की जाय।बैठक में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रचार्या डायट निधि शुक्ला, मेंटर, एसआरजी एवं एआरपी टीम उपस्थित रही।










