डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नदियों के जल स्तर पर रख रहे सतर्क निगरानी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद में गंगा एवं यमुना नदी, खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं

 

कौशांबी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उप जिलाधिकारियों को जनपद में विगत वर्षों में बाढ़ से प्रभावित रहे ग्रामों में सतर्क निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई विगत वर्षों में बाढ़ से प्रभावित रहे ग्रामों का नियमित रूप से भ्रमण कर गंगा नदी एवं यमुना नदी के जलस्तर का अवलोकन कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि जनपद में अभी बाढ़ की कोई स्थित नहीं है। जनपद में गंगा एवं यमुना नदी, खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai