ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर। जनपद की सीमा पर कटक नहर पुल के समीप बने चैक पोस्ट पर कांवड़ियों की सेवा के लिए थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कांवड़ शिविर लगाया गया है।

जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुलंदशहर से गुलावठी, सैदपुर – बीबीनगर कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण करने के उपरांत कटक नहर के समीप लगाए गए कांवड़ शिविर का कांवड़ियों से विधिवत रूप से शुभारंभ कराया। इस मौके पर जल लेकर आ रहे कांवड़ियों से वार्ता करते हुए उनके ऊपर पुष्प वर्षा भी की गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, उप जिलाधिकारी स्याना, क्षेत्राधिकारी स्याना प्रखर पाण्डेय सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।










