मल्लिकार्जुन खड़गे शोषित, वंचित और किसानो के नेता है- प्रदीप मिश्र अंशुमन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  सोमवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83 वां जन्मदिन बालसन चौराहा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के समीप महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में मनाया गया। श्री खड़गे का जन्म 21 जुलाई 1942 ईस्वी को कर्नाटक के बीदर जिले के वारावत्ती के एक दलित परिवार में हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर बोलते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का बचपन दुखों भरा था एक दुर्घटना में उनके माता पिता की जान चली गई किसी तरह सुरक्षित बचने के बाद श्री खड़गे ने अपनी शिक्षा दीक्षा पूर्ण किया, उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 1972 से शुरू किया और 2008 तक गुरमीतकल विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य रहे, 2008 से 2009 तक चितपुर विधानसभा से सदस्य रहे।

श्री खड़गे रेलमंत्री और श्रममंत्री भी रहे हैं l 2022 से वे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अद्यतन कार्यरत हैं उन्होंने देश के गरीबों, मजदूरों, महिलाओं,युवाओं और छात्रों के लिए लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं, संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी की कुत्सित चाल को जनता के सामने खोलकर रख दिया है l इनका जीवन बेदाग और निष्पक्ष रहा है मै उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ की कामना ईश्वर से करता हूं..

इसमें प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन, मोहम्मद इरफान, अजेंद्र गौड़, विनय पांडेय, इरशाद उल्ला, राजेंद्र अग्रवाल, रचना पांडेय, अब्दुल कलाम आज़ाद, अरविन्द तोमर, दिनेश सोनकर, मुन्नू केसरवानी, राजू केसरवानी अशोक सिंह, रमेश यादव, शुभम सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, सौरभ चौधरी, शुभम शुक्ला, दिलीप पटेल उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai