शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे होटल सांझ के सामने बड़ा हादसा उस समय टल गया जब तेज रफ्तार थार गाड़ी की सामने से आए आवारा सांड से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया और सांड की मौके पर ही मृत्यु हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर अचानक सांड आ जाने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा आवारा पशुओं को हाइवे और शहर से हटाकर गौशालाओं में भेजने के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं, लेकिन जनपद व नगर पालिका परिषद के अधिकारी इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
हाईवे पर निरंतर घूम रहे आवारा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सख्त कार्रवाई कर आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।










