दीन दुःखियों की सेवा ही सच्चा समाजवाद -डॉ मानसिंह यादव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा एमएलसी ने बांटी बाढ़ राहत सामग्री

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के नेता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने आज बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री बांटी।शहर के दारागंज इलाके में रह रहे झुग्गी वासियों को राशन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि दीन दुःखियों, पीड़ितों की सेवा ही सच्चा समाजवाद है।
डॉ मानसिंह यादव ने बाढ़ राहत कार्य में लगे सरकारी नुमाइंदों पर ढिलाई एवं लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री और नेता सिर्फ हवाई सर्वे कर खाना पूरी कर रहे हैं जबकि प्रयागराज जिले में शहरीक्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है।उन्होंने मांग की है कि बाढ़ क्षेत्र में इंसान के साथ ही जानवरों के खाने पीने की समुचित व्यवस्था की जाये।
 इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ मानसिंह यादव, राजू पासी, वजीर खां,दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, देवेश यादव, दान बहादुर मधुर जिला मीडिया प्रभारी सपा आदि मौजूद रहे।
AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai