बाढ़ पीड़ितों की मदद में प्रशासन कर रहा ढिलाई -सपा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महामहिम राज्य पाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

त्रिभुवन नाथ शर्म की रिपोर्ट

प्रयागराज। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में ढिलाई बरतने, बाढ़ पीड़ितों को भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं सहित दो लोंगो के बाढ़ के पानी में डूब कर हुई मौत पर कम से कम 25-25लाख की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा उपलब्ध कराने आदि मुद्दों को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राज्य पाल को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा।

सपा नेताओं ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा की जिला प्रशासन अभी तक राहत शिविर भी हर जगह नहीं स्थापित कर पाया है बिजली, पानी, चिकित्सा सुविधाओं, भोजन, पशुओं के चारे सहित स्टीमर एवं एम्बुलेंस की मांग की गई है। बाढ़ के चलते कौड़िहार एवं हंडिया में दो युवकों की डूब कर मृत्यु हो जाने पर 25-25लाख सरकारी सहायता देने की भी मांग की गई है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, एम एलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक हाकिम लाल बिन्द, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, अमर नाथ मौर्य, अंसार अहमद, राम सुमेर पाल, अभय राज यादव, मुशताक काजमी, दूध नाथ पटेल, रविन्द्र यादव, शांति प्रकाश, राजू पासी, महबूब उस्मानी, दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, वजीर खां, जगदीश यादव, प्रदीप निषाद, संदीप बिन्द, मृत्युजय पाण्डेय नाटे चौधरी, संगीता पटेल आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai