पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने की आत्महत्या।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

35 वर्षीय संगीता देवी ने फांसी लगा ली, पति और दो बच्चों के साथ रहती थी

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के लखमीपुर पानी टंकी के पास स्थित साई धाम कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संगीता देवी (30) के रूप में हुई है। वह अपने पति बृजमोहन प्रसाद (35) और दो बच्चों – 10 वर्षीय सोनाली और 8 वर्षीय शिवा के साथ किराए के मकान में रहती थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

कूड़ा बाजार चौकी के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में यह घटना स्थानीय लोगों के लिए सदमे की बात रही। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai