सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तारीख को 25 अगस्त 2025 तक बढ़ाने की मांग की गई है।

सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि पूरे प्रदेश के बाढ़ की चपेट में आ जाने एवं रक्षाबंधन के त्यौहार पड़ जाने के चलते छात्रों एवं विद्यालय संचालकों के सामने भी संकट पैदा हो गया है। ऐसे में परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 10 अगस्त निर्धारित की गई थी इसे बढाकर 25 अगस्त करना न्यायोचित होगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai