चंदौली से मिर्जापुर की ओर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराया, ऑटो सवार हुए घायल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हादसे में ऑटो में सवार चार महिलाएं, दो बच्चे और चालक घायल हो गए

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह के समीप NH-19 पर यह घटना घटी। चंदौली से मिर्जापुर की ओर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गया।

हादसे में ऑटो में सवार चार महिलाएं, दो बच्चे और चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai