पुरामुफ्ती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंज उठा नभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैडेट रक्षा कोर के कैडेट ने संयुक्त रूप से पिरामिड, मार्च पास्ट एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

पुरामुफ्ती/प्रयागराज। प्रयागराज एवं कौशाम्बी के बॉर्डर पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल & कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) में प्रातः 9 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया l जिसमे सर्वप्रथम डॉ प्रभुशंकर शुक्ला (पूर्व सदस्य रेलवे बोर्ड भारत सरकार) ने विद्यालय में ध्वजारोहरण कर राष्ट्रगान के साथ शुभारम्भ किया गया l जिसमे विद्यालय के छात्र छात्रों के साथ कैडेट रक्षा कोर फाउंडेशन डिवीज़न प्रयागराज के सैकड़ो कैडेट ने ध्वजारोहण में प्रतिभाग किया।ध्वजारोहण के उपरांत भारत सरकार के मंसानुसार तिरंगा यात्रा निकाली गई l जिसमे उपरोक्त विद्यालय के कक्षा 8 से 12 तक के हजारों छात्र छात्राओं ने अपने स्वेच्छा से प्रतिभाग किया।

यह तिरंगा यात्रा भारत सरकार रेलवे बोर्ड के पूर्व सलाहकार डॉ प्रभु शंकर शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l यह तिरंगा यात्रा विद्यालय कैंपस से निकलकर पूरामुफ्ती थाना होते हुए जी. टी. रोड पर आगे जाकर पुनः पूरामुफ्ती थाना होते हुए आगे बढ़ते हुए मनौरी एयर फोर्स पर पहुँच कर विद्यालय के छात्र – छात्राओं एवं कैडेट रक्षा कोर के कैडेट ने संयुक्त रूप से पिरामिड, मार्च पास्ट एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता जायसवाल, निर्मला पाण्डेय, जयंत पाण्डेय, रवि पाण्डेय, हेमंत मौर्य, पिंकी यादव, जगदीश मौर्या, जितेन्द्र वर्मा कैडेट रक्षा कोर के अध्यक्ष शुभम सैनी डी. सी. ओ., अंशुमान सेन जिला समन्वयक नेहा आर्य एवं विद्यालय की तमाम शिक्षक – शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूरामुफ्ती थाना के थाना अध्यक्ष और अन्य जवानो ने सुरक्षा व यातायात में अपना अमूल्य योगदान दिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai