अराजकता और अफवाह फैलाने वाले पर होगी कड़ी कार्यवाही- मनोज सिंह
पुरामुफ्ती/प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज के निर्देशन, एसीपी धूमनगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती के नेतृत्व में आगामी पर्व कृष्ण जन्माष्टमी,चेहल्लुम व दधीकंदो मेला को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहें। थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह ने त्योहारों को शांति से मनाने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाएं और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने सभी से भाईचारा बनाए रखने और आपसी विवाद से दूर रहने की अपील की और कहा कि जो भी कानून हाथ में लेगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने कहा कि प्वाइंट वार पुलिस की तैनाती की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी, किसी ने अराजकता की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी लोगों को अफवाहों से बचने के प्रति सचेत किया। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्ति जनक पोस्ट न लगाने पर जोर दिया। छोटे-छोटे विवादों से बचने को कहा, क्योंकि कभी-कभी छोटे विवाद बड़ी घटना का कारण बन जाते हैं।
थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह ने कहा कि हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है, इससे सभी लोगों को बचने की आवश्यकता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहलुम और दधीकंदो मेला सभी लोग आपसी भाईचारा के माहौल में मनाएं। त्योहार पर किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा बिंदु पर कहीं कोई समस्या आती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें।
बैठक में एसएस आई अर्जुन सिंह,चौकी इंचार्ज बमरौली संजीव चौधरी, चौकी इंचार्ज सलाहपुर विवेक सिंह, उपनिरीक्षक राहुल चौधरी, उपनिरीक्षक निशांत जाटव, उपनिरीक्षक विश्वास पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल माया पति, सहित थाना क्षेत्र के तमाम सम्मानित जनता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।










