मुगलसराय के काली महाल वार्ड नंबर 15 में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के काली महाल वार्ड नंबर 15 में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। करीब 30-40 लोगों ने सभासद और नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार सभासद को समस्या से अवगत कराया। नगरपालिका अध्यक्ष को भी कई पत्र लिखे, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

निवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान नालियां पूरी तरह भर जाती हैं। इससे सड़कों पर पानी भर जाता है और कई घरों में भी पानी घुस जाता है। जलभराव की वजह से बुजुर्ग, छोटे बच्चे और स्कूली विद्यार्थी गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

लोगों का कहना है कि हर बारिश में यह समस्या सामने आती है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होता है। स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई है। सगीर अहमद, चंदा, नियाज खान, अफसाना परवीन, निर्मल, विष्णु रावत, खातून निशा, गीता यादव, रजनी बाला, सोनू गुप्ता, इदरीस अली, इमरानअहमद, बेचन सुलेमानी, रियाज खान, खुशबूनिशा, शीला यादव, पूनम देवी, अफसर बाबू नसीमा खातून कार परवीन नूर जहां, कविता कुमारी दिलीप कुमार, मोहम्मदकलाम, अशोक कुमार अदि शामिल रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai