मुगलसराय में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय के कूड़ा बाजार चौकी स्थित मैनाताली वार्ड नंबर 25 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। किराए के मकान में रहने वाली 21 वर्षीय कोमल सिंह का शव बुधवार सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला।

कोमल की शादी बिहार के छपरा निवासी रोहित सिंह से दो महीने पहले हुई थी। रोहित डीडीयू जंक्शन पर वेंडर का काम करता है। घटना के दिन रोहित ने कोमल को वाराणसी घूमने जाने के लिए तैयार रहने को कहा और स्टेशन चला गया। वापस लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखने पर कोमल का शव फंदे से लटका हुआ दिखा।

मृतका के ससुर ने बताया कि उनकी कोमल से बात हुई थी। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह और इंस्पेक्टर चंद्र केश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में सामने आया कि यह रोहित की दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी शादी के कुछ दिन बाद जेवर लेकर फरार हो गई थी। कोमल बिहार के बाढ़ जिले की रहने वाली थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai