त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्ज टाउन में सुबह 9:30 बजे राष्ट्र ध्वज तिरंगा का झंडारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह,अमर नाथ मौर्य, संदीप यादव, महेन्द्र निषाद, दूधनाथ पटेल, शांति प्रकाश पटेल, जगदीश यादव, दान बहादुर मधुर, सुश्री पूजा मिश्रा, नाटे चौधरी, संतोष यादव, आर एन यादव,संगीता पटेल, गीता भारतीय, आदि मौजूद रहें।










