व्यापारियों ने पूरे जोश से मनाया आजादी का जश्न, मंत्री नन्दी ने किया ध्वजारोहण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद मिली स्वतंत्रता : मंत्री नन्दी

 

भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में नन्द गोपाल गुप्ता

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ, नमस्ते भारत परिवार व सुलेम सरायं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विगत 26 वर्षों के भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की ७९ वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वाजारोहण मुख्य अतिथि  उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा किया गया।

राष्ट्र गीतो से ओत प्रोत इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में शहर के जाने माने समाजसेवी, क्षेत्रीय पार्षदगण, अधिवक्तागण, डाक्टर्स, व्यापारी नेताओं समेत व्यापारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, संस्था के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को शाल, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ७९ वें स्वंतत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद स्वतंत्रता मिली, आज का दिन स्वाभिमान और सम्मान का दिन है। हम कुर्बानी देने वाले योध्दाओं को कभी भूला नहीं सकते।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज भारत की सैन्य शक्ति को पूरा विश्व देख रहा है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार हर क्षेत्र में भारतवर्ष तरक्की कर रहा है यही कारण है कि भारत आज चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उ० प्र० बीमारू राज्य से उबर कर सामने आया है। यही कारण है कि प्रयागराज महाकुंभ में करीब 66 करोड़ लोगों ने पुण्य अर्जित किया। यहां आज कानून का राज है, गुण्डें, माफिया या प्रदेश छोड़ चुके है या दुनियां छोड़कर चले गए।

नंदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार थीम है कि देश की इकोनॉमी वन ट्रीलियन डालर हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा 28 घंटे चली एक रिकॉर्ड बना 2047 का एक रोड मैप तैयार हुआ है। विगत 26 वर्षों से ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कराने का सराहनीय कार्य कर रही है, संस्था बधाई की पात्र है। ध्वाजारोहण के पश्चात् हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेंन अन्नू भैया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में डीजे, पाइप बैंड, घोड़ा व भारत माता की जय, जय हिंद, वंदेमातरम जय घोष के सुलेम सरायं से उठकर जयंतीपुर, प्रीतमनगर होते हुए मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हुई।

कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक व प्रांतीय महामंत्री हिमांशु निक्की गुप्ता ने किया व अध्यक्षता संयोजक व प्रांतीय अध्यक्ष नरेन्द्र खेड़ा मान्टू ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से अनिल कुमार अन्नू भैया, व्यापारी नेता कादिर भाई, ज्वैलर्स एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, धनजंय सिंह, अतुल केसरवानी, पीयूष जयसवाल, राजेश गुप्ता, धर्मचंद्र जयसवाल, फय्याज अहमद, अंकुर रस्तोगी, सुनील केसरवानी, गुलशन अरोरा, मुकेश टोटल, नीलू मिश्रा, विरेंद्र केसरवानी, पीयूष केसरवानी, सागर ग्रोवर, रवि तलवार, विक्की साहू, राकेश केसरवानी, राज घनवानी आदि लोगों मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai