जम्मू। पंचायत पौंथाल ब्लॉक डांसल में आज चुल्लाना गांव के लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों की शिकायत है कि तीन साल पहले 21/22 में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब 4 करोड़ की लागत से सड़क बनाई गई थी, लेकिन महज 6 महीने बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसके बाद बहुत बार शिकायत करने के बाद और सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी। अभी 3 महीने पहले जून 2025 में फिर 10 लाख रुपये की लागत से 1 किलोमीटर पैचवर्क किया गया था, लेकिन वह काम भी ठीक से नहीं किया गया।

लोगो ने बताया की 10 लाख रुपया का काम होने के बाद आज इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच अनिल बरसाला ने पीडब्ल्यूडी और जम्मू कश्मीर सरकार और डीसी साहब जम्मू से अपील की है कि इसकी उचित जांच करवाकर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और इस सड़क में हुए सभी घोटालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एक जांच टीम बनाई जाए। अधिकारी एक बार आकर इस सड़क का दौरा करें।










