ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट
लखनऊ। उमा फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इंदिरा नगर लखनऊ स्थित उमा पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई जिसमें सभी सदस्यों द्वारा एक मत से प्रस्ताव पारित हुआ कि 9 सितंबर 2025 दिन मंगलवार से नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन कराया जाएगा।
इस बैठक में बतौर अतिथि अंतराष्ट्रीय कथावाचक सुश्री सुभद्रा कृष्णा जी उपस्थित रही.. उन्होंने रामायण की कुछ चौपाई सुनाई।
कथावाचक सुश्री सुभद्रा जी ने बताया कि इस श्रीराम कथा महोत्सव में गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, अयोध्या धाम, मथुरा वृन्दावन, हरिद्वार के प्रसिद्ध संत महात्माओं का आगमन होगा।
इस बैठक में कोआपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर सर्व कृपा शंकर मिश्रा, संजय यादव, वीणा सिंह, सुमन मिश्रा, नीलम दूबे, नीतू मोदी, प्रभावती मोदी, शीला मोदी, पूजा राय, शीला चौधरी, विनीता, आशा मौर्या, रूचि, पिंकी मिश्रा, प्रीति मौर्या, सुशीला गुप्ता, कोमल गुप्ता, सुरेश गिरी, राज यादव, योगेंद्र यादव, शुभम आदि उपस्थित रहे।
बैठक में आए हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार उमा फाउंडेशन के अध्यक्ष रौशन सिंह ने व्यक्त किया।










