महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, शहर पश्चिमी प्रयागराज में कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला सशक्तिकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से शहर पश्चिमी प्रयागराज के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज वृंदावन गार्डन, मनोहरपुरम, झलवा में कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 150 लाभार्थियों को चयनित किया गया है। चयनित महिलाओं को सिलाई-ट्रेड, फूड प्रोसेसिंग और ब्यूटी पार्लर जैसे क्षेत्रों में 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसकी अवधि 21 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक रहेगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र प्रयागराज के प्राचार्य जवाहर लाल एवं प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण उपरांत प्रत्येक लाभार्थी को ₹3750 मानदेय सीधे बैंक खाते में प्राप्त होगा। साथ ही, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत लाभार्थी 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त व कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना में 10 प्रतिशत सब्सिडी भी शामिल है, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएँ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकेंगी।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पूर्व में भी उनकी विधानसभा क्षेत्र की 2000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवाकर सिलाई मशीन वितरित कराई गई थी। आगे भी वह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai