कानपुर सेन्ट्रल पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों और अवैध वेंडिंग करने वालो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर आशुतोष सिंह के दिशा निर्देशन में कानपुर सेंट्रल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक विनय अभ्भी, वाणिज्य निरीक्षक के डी मीणा सहित वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा दिनांक 3/09/25 से 4/09/25 तक चेकिंग का दैरान 9 अवैध वेंडरों को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही के लिए रेलवे सुरक्षा बल, कानपुर सेन्ट्रल को सुपुर्द किया गया| साथ ही बिना टिकट यात्रा करने वाले 68 लोगो से 57000 रु जुर्माना सहित वसूल किया।

अमित कुमार सिंह जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया की  इस दौरान समय समय पर यात्रियों से फीडबैक फॉर्म पर विवरण लेते हुए उनकी संतुष्टि का अवलोकन किया गया साथ ही उन्हें खान पान मूल्यों के विषय में तथा टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक भी किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai