रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बाहरी गुंडों द्वारा हमला, पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बर लाठीचार्ज व विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन पर कार्यवाही की मांग को लेकर अभाविप का विरोध प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभाविप प्रयागराज ने चलाया हस्ताक्षर अभियान तो वहीं SRMU में चला CM का बुलडोजर

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर विश्वविद्यालय प्रशासन के निजी गुंडों द्वारा हमला तथा पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किए जाने के साथ ही विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन सहित अनेक अनियमितताओं पर कार्यवाही में हो रहे विलंब के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं ने वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं युवाओं का समर्थन जुटाने का काम किया और अभाविप आज भी अपने मांगो पर अड़ी रही।

*अभाविप की प्रमुख मांगें इस प्रकार है:*

1. लाठीचार्ज प्रकरण में संलिप्त पुलिसकर्मियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के निजी गुंडों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा किसके आदेश पर लाठीचार्ज हुआ, यह तथ्य शीघ्र सार्वजनिक किया जाए।

2. बिना नवीनीकरण व अनुमति के अवैध रूप से संचालित विधि पाठ्यक्रम की संपूर्ण तथ्यात्मक जांच कराई जाए। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई कर विश्वविद्यालय को बंद किया जाए। इसके अतिरिक्त, विलंब शुल्क के नाम पर धन उगाही, सामाजिक कल्याण के नाम पर मनमाने शुल्क और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही, आंदोलनरत दो छात्रों को बिना कारण निष्कासित करना पूर्णतः अवैधानिक है, दोषियों को दंडित कर छात्रों को न्याय दिलाया जाए।

3. उच्च शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर शीघ्र कार्यवाही प्रारंभ की जाए।

4. विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 6 बीघे सरकारी भूमि (नाली, तालाब, बंजर व चकमार्ग) पर किए गए अवैध कब्जे पर तहसीलदार न्यायालय द्वारा ₹27.96 लाख का जुर्माना लगाते हुए 25 अगस्त 2025 को कब्जा हटाने का आदेश दिया गया है। अवैध निर्माण को तत्काल हटाया जाए और आदेश का अनुपालन कराया जाए।

अभाविप प्रयाग महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा ‘सूरज’ ने कहा कि “रामस्वरूप विश्वविद्यालय में हुई अनियमितता के विरुद्ध अभाविप द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में हमे युवाओं एवं विद्यार्थियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है जब तक अभाविप की मांगे पूरी नहीं हो जाती हमारा विरोध जारी रहेगा।

यमुनापार प्रयागराज के जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने बताया कि जब हम यहां प्रयागराज में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं इसी समय SRMU में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चल रहा है लेकिन अभी भी हमारी जो मांगे बाकी उसे पूर्ण होने तक अभाविप विरोध के लिए बाध्य है।

इस दौरान विद्यार्थी परिषद के अमन शुक्ला, अभिनव, विदित, ज्ञान प्रकाश, आदित्य सेन एवं उत्कर्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai