रामबृज गौतम ने अपने फेसबुक पेज पर बीएसपी प्रमुख से मांगी माफी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य उच्च न्यायालय के अधिवक्ता समाजसेवी रामबृज गौतम को पार्टी में जब जब भी बतौर पदाधिकारी कार्य करने का मौका मिला बतौर कैडर रामबृज गौतम ने पार्टी के गिरते वोट प्रतिशत और घटते जनाधार को तन मन धन से पार्टी की मुखिया बहन जी के निर्देशानुसार समर्पण के साथ कार्य करने का काम किया किन्तु पार्टी में कुछ ऐसे पदाधिकारी रहे जिन्होंने रामबृज गौतम की शिकायत करके उन्हें पहले पद से हटाया बाद में पार्टी से ही बाहर निकालने का कार्य किया।

वैसे रामबृज यमुनापार की तहसील बारा और करछना में बतौर समाजसेवी के रूप में हाशिए पर रहने वाले हक वंचित समाज का कार्य चाहे सपा का शासन रहा या भाजपा की सत्ता है निःस्वार्थ भाव से कार्य कराते देखे गए है। गौतम जी मूलतः जौनपुर स्थित बदलापुर तहसील के निवासी है किन्तु 1993 में स्नातक करने प्रयागराज आए तो आज प्रयागराज के स्थाई निवासी हो गए है। गौतम अपने आपको पार्टी में  समर्पित कर बीएसपी का फूल टाइमर कार्य करने की हिम्मत रखते है और पार्टी में पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्द और शनिवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डा. अशोक सिद्धार्थ को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर माफी मांगने पर पार्टी में बहाली हो सकती है तो रामबृज गौतम ने अपने फेस बुक पेज पर बहुजन समाज की आन बान शान बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की चार चार बार रहीं मुख्यमंत्री एवं कई बार लोकसभा व राज्यसभा की रही सांसद बहुजन समाज की आन बान शान पूजनीया बहन सुश्री मायावती जी से माफी मांगी है और सहृदय से सम्मान एवं सादर चरण-स्पर्श करते हुए कहा कि मुझसे पार्टी का कार्य करने के दौरान ‘‘जाने व अनजाने‘‘ में तथा गलत लोगों के बहकावे में आकर जो भी गलतियाँ हुई है तो उसके लिए मैं पूजनीया बहन जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूँ। जिन्होंने अनेकों कष्ट झेलकर, अपनी पूरी जिन्दगी, भारत देश के करोड़ों बहुजनों एवं अन्य उपेक्षित वर्गों के हित व कल्याण के लिए समर्पित की है। पूजनीया बहन जी से मैं हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूँ कि आप मुझे माफ कर दें, आगे मैं कभी भी गलती नहीं करूँगा और पार्टी के अनुशासन में ही रहकर, आपके मार्ग-दर्शन एवं दिशा-निर्देश में ही कार्य करूँगा साथ ही मैं पार्टी की किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ कोई भी बात प्रिंट मीडिया के माध्यम से नहीं उठाऊंगा। यहाँ मैं यह भी स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि खासकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम, प्रयागराज मण्डल के मुख्य मण्डल प्रभारी रहे पूर्व सांसद घनश्याम चन्द्र ख़बबार के विरुद्ध भी जो कुछ गलत लिखता रहा हूं अब नहीं लिखूंगा। जो लोग मेरे लिखने से पार्टी से निकाले गए है ऐसे लोगों के विरुद्ध भी मैं कभी नहीं लिखूंगा। यह भी मैं विश्वास दिलाना चाहता हूँ। अन्त में रामबृज ने लिखा की अब मैं पुनः पूजनीया बहन जी से अपनी सभी छोटी-बड़ी गलतियों की माफी माँगते हुये उनसे पार्टी में वापिस लेने के लिए विशेष आग्रह करता हूँ। बहन जी की अति कृपा होगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai