सभी विभाग समन्वय बनाकर मिशन शक्ति फेज 5 को सफल बनाएं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। विकास भवन के गंगा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट ने जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को मिशन शक्ति फेज 5 के संचालन के लिए शासनादेशों के अनुरूप सभी कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जॉइंट मजिस्ट्रेट ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से फेज-05 के सभी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर ढंग से अभियान का संचालन करायें, जिससे महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक किया जा सके। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिए कहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai