शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट
दिबियापुर/फफूँद, औरैया। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार फफूँद रेलवे स्टेशन को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मिल गया है। यह ट्रेन दरभंगा से जयपुर तक साप्ताहिक रूप से संचालित होगी। ट्रेन के ठहराव की खबर मिलते ही नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
ट्रेन के आगमन पर नगर के संभ्रांत एवं चर्चित व्यक्तित्व, समाजसेवी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अनेक लोग स्टेशन पर मौजूद रहे। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एवं लोको पायलट का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक पल को नगर के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। साथ ही रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।










