विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (31 मई) के अवसर पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा मद्यनिषेध प्रदर्शनी, संगोष्ठी, शिक्षात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने व नशें से दूर रहने की दिलायी गयी शपथ

प्रयागराज। क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, प्रयागराज क्षेत्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (31 मई) के अवसर पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अंकुर पाण्डेय, उप क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिवालय जमखुरी, विकास खण्ड मऊआइमा, प्रयागराज के परिसर में ग्रामीणों के मध्य तम्बाकू के दुष्परिणामों से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मद्यनिषेध प्रदर्शनी, संगोष्ठी, शिक्षात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम (जादू) का आयोजन किया गया।

अन्त में उपस्थित ग्रामीणों को तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने व नशें से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai