चुनावी महायज्ञ में अंतिम आहुति आज, एग्ज़िट पोल पर टिकी निगाहे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज शनिवार को मतदान हो रहा है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 उमीदवार चुनावी मैदान में है।

अंतिम चरण में सात राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कुल 57 सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। वही ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव एक साथ हो रहे है।

1 जून को सातवे चरण पूरा होने के साथ 19 अप्रैल से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। अब तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 सीट के लिए मतदान हो चुका है।

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

अंतिम चरण में कंगना रनौत, रवि किशन, अनुराग ठाकुर, अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी,मनीष तिवारी, रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं।

एक लाख मतदान केंद्र

कुल 1.09 लाख मतदान केंद्रों पर आज मतदान हो रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai