NPS- UPS निजीकरण के खिलाफ जारी संघर्ष और तेज़ होगा- मनोज पांडेय।

NPS- UPS निजीकरण के खिलाफ जारी संघर्ष और तेज़ होगा- मनोज पांडेय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन IREF के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा, संरक्षा एवं ओपीएस के लिए जागरूकता सेमिनार सम्पन्न।

प्रयागराज। NPS- UPS निजीकरण के खिलाफ जारी संघर्ष और तेज़ होगा- मनोज पांडेय। आज कोरल क्लब, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों और आम नागरिकों की भागीदारी के साथ रेलवे सुरक्षा, संरक्षा एवं ओपीएस जागरूकता सेमिनार सम्पन्न हुआ।

जागरूकता सेमिनार को सम्बोधित करते हुए इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन IREF राष्ट्रीय महासचिव एवं नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन NCRWU केंद्रीय महामंत्री कॉम मनोज पांडेय ने कहा कि आज सरकार रेलवे को लगातार बेच रही है, सभी कर्मचारियों की एकता के साथ एनपीएस, यूपीएस और निजीकरण के खिलाफ जारी संघर्ष को जारी रखते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा बनाएं रखते हुए ओपीएस को पुनः बहाल कराया जाएगा।

फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र पाल ने कहा कि फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे सम्बद्ध एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में देश भर में हुए क्रांतिकारी आंदोलनो से सरकार पूरी तरह दबाव में आ गई थी, लेकिन रेलवे में मान्यता प्राप्त दोनों फेडरेशनो के नेताओं ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर मेहनतकश रेलवे कर्मचारियों के पीठ में छुरा घोंपते हुए एनपीएस के बाद यूपीएस को लागू करवाया दिया, हमें ख़ुशी है जागरूक सरकारी कर्मचारियों ने यूपीएस को भी नकार दिया है, इसीलिए सरकार ने बार- बार यूपीएस के फॉर्म फरने की तिथि बढ़ा रही है, एनएमओपीएस द्वारा घोषित आने वाले 25 नवम्बर 2025 को दिल्ली में होने वाले पेंशन बहाली के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेलवे से लाखों कर्मचारी भागीदारी करेंगे।

जागरूकता सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष व नॉर्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन केंद्रीय महासचिव कॉम नर सिंह कुमार ने कहा कि रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा को सिर्फ़ निजीकरण पर रोक लगाकार बनाया और बचाया जा सकता है, IREF लोकतांत्रिक तरीके से रेलवे कर्मचारियों के हक़ के लिए लड़ते रहेगा।

“नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे” के राष्ट्रीय संयोजक- डॉ कमल उसरी ने कहा कि यह जागरूकता सेमिनार का उस समय हो रहा है जब केंद्र सरकार कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती करते हुए चारों श्रमिक कोड बिल लागू करने पर उतारी है, और देश मे सबसे अधिक युवाओं को रोजगार देने वाली भारतीय रेलवे मे नई भर्ती पूरी तरह से बंद है, हम छात्रों, किसानो, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं से एकता बनाकर रेलवे में नई भर्ती शुरू करवाने का प्रयास करते हुए यात्रियों को पूर्व में मिलने वाली बंद रेल सुविधाओं बहाल करवायेगे, जनता के सहयोग से रेलवे का निजीकरण रोकेंगे।

जागरूकता सेमिनार के मुख्य अतिथि सीटू उ.प्र. महासचिव कॉम प्रभु नाथ रॉय ने कहा कि रेलवे की दुर्घटना के लिए मुख्य रूप से मुनाफाखोरी, स्थाई कर्मचारियों भारी कमी एवं निजीकरण जिम्मेदार है, निजीकरण पर रोक लगाकर ही जनता की सवारी भारतीय रेलवे की दुर्घटना को रोका जा सकता है, रेलवे कर्मचारियों को असंगठित क्षेत्र सहित अन्य सेक्टर के कर्मचारियों के साथ वैचारिकी एकता बनाकर ही अपने हक़ हकूक की लड़ाई को मजबूत किया जा सकता है, रेलवे कर्मचारियों द्वारा जारी संघर्ष को सीटू हर संभव सहयोग करेगा।

जागरूकता सेमिनार में मुख्य रूप से वरिष्ठ ट्रेड यूनियन लीडर कॉम एस एन ठाकुर, संजय तिवारी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राम किशोर, सचिन कुमार, राम सुमेर जी, आनंद मालवीय, मुस्तकीम, अविनाश मिश्रा, विकास स्वरूप, मुनीश रॉय, आशुतोष कुमार, योगेश कुमार गौतम, मोहम्मद खालिद, संदीप सिंह, राजू यादव, राकेश शर्मा, जे के चौधरी, माता प्रसाद पाल, सिद्धार्थ कुमार, सुनील गुप्ता, दीपक वाल्मीकि, विमल कौनोजिया, सुधीर कुमार, राजकुमार, सुनील आर्यन, संजय कुमार, अरुण गौड़, प्रकाश जी सहित एलरसा, ऑल इंडिया गार्ड कॉउंसिल, एआईआरटीयू, एस्मा सहित रेलवे में कार्यरत सभी रेलवे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भागीदारी किया।

कार्यक्रम में बिहार में हो रहें चुनाव में वोट फ़ॉर ओपीएस अभियान चलाने की अपील करते हुए अंत मे नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के पूर्व संरक्षक कॉम आर एन बनर्जी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉम नर सिंह कुमार और संचालन डॉ कमल उसरी और सैयद इरफ़ात अली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai