त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। मोबाइल एडिक्शन और योग के महत्व पर हुआ सेमिनार। आईईआरटी कॉलेज, प्रयागराज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार और योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “मोबाइल एडिक्शन और योग का महत्व” था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विमल मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मोबाइल एडिक्शन पर डॉ. भंवर सिंह ने कहा कि मोबाइल की लत ने पारिवारिक संबंधों और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से आँखों में दर्द, सिरदर्द, नींद की कमी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
योगासन प्रतियोगिता में उज्वल कुमार ने स्वर्ण पदक, शगुन सिंह ने रजत पदक और अनुज कुमार ने कांस्य पदक जीता। आयोजन समिति के संयोजक योगाचार्य कौशल कुमार मिश्रा ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग दिखाता है। सह-संयोजक डॉ. कपूर चंद्र केशरवानी ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।










