अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य ने खुर्जा एवं अलीगढ़ जंक्शन के विकास कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण।

अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य ने खुर्जा एवं अलीगढ़ जंक्शन के विकास कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य ने खुर्जा एवं अलीगढ़ जंक्शन के विकास कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण। दिनांक 03 नवम्बर, 2025 को अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (सामान्य), दीपक कुमार ने खुर्जा जंक्शन एवं अलीगढ़ जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुर्जा जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया तथा कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन की गहन समीक्षा की। इस क्रम में स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, स्टेशन मास्टर कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग व्यवस्था एवं शौचालयों का भी जायजा लिया। अपर मण्डल रेल प्रबन्धक ने यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य ने खुर्जा एवं अलीगढ़ जंक्शन के विकास कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण।
अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य ने खुर्जा एवं अलीगढ़ जंक्शन के विकास कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा से संबंधित प्रक्रियाओं एवं अभिलेखों की जांच की तथा कहा कि खुर्जा जंक्शन को आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने यात्री सूचना प्रणाली, पेयजल उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की।

इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अलीगढ़ जंक्शन का भी निरिक्षण किया| निरक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन किया जाए तथा यात्री सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। दीपक कुमार ने कहा कि स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यो से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के इंजीनियरिंग, विद्युत, वाणिज्य एवं सिविल शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक एवं सुपरवाइज़र उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai